पड़ोसी ने दिव्यांग नाबालिग के साथ किया बलात्कार:परिजनों को दी जाने से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र में घर के पास रहने वाले आरोपी ने एक दिव्यांग नाबालिग से बलात्कार किया। पीड़िता और परिजनाें की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी चौहान ने बताया कि शनिवार रात को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 17 जून को उसके मकान के पास रहने वाले आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया।
परिजनों ने बताया कि नाबालिग मानसिक रूप से दिव्यांग है। मामले की शिकायत करने थाने जाते समय आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता और परिजनाें की शिकायत पर आराेपी के खिलाफ 376,376(3) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम को रवाना की। इसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version