पटाखे की आवाज करने वाले 587 साइलेंसर जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

9 दिन में पुलिस ने 4.76 लाख रुपए जुर्माना वसूला, कार्रवाई जारी रहेगी
ट्रैफिक पुलिस ने 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक पटाखे और गोली चलने जैसी आवाज निकालने वाले 587 मोडीफाई साइसेंसर जब्त किए हैं। इस दौरान 4.76 लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया। सोमवार को ही 112 वाहनों पर कार्रवाई हुई है। इन वाहनों के साइलेंसर से निकलने वाली आवाज से राह चलते लोग डर जाते थे।

Exit mobile version