पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद मामले में पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । मामला दो अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी ।

मामला पंढरीनाथ के लोधीपुरा नर्सिंग बाजार का है । यह रंगरेज की दुकान पर विवाद हुआ । दरअसल दुकानदार जफर और मोहम्मद अयूब ने मंथन के साथ मारपीट की मंथन कुछ समझ पाता तब तक 8 से 10 लोगो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया तब मामला शांत हुआ ।

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है । बताया जा रहा है की आरोपी पक्ष पहले भी मारपीट कर चुका है । पुलिस तमाम बिंदुओ को लेकर जांच में जुटी है ।

Exit mobile version