नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले रमजान खान पर एफआइआर दर्ज हुई है। आरोपित छात्रा का कई दिनों से पीछा कर रहा था। चंदननगर पुलिस के मुताबिक छात्रा मंगलवार रात स्टेशनरी दुकान पर गई थी। आरोपित पीछा करते हुए आया और हाथ पकड़ लिया। बच्ची ने स्वजन को घटना बताई और थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।
