नौकरी न मिलने से नाराज युवक ने आईआईटी कैंपस को बम से उड़ाने कि दी थी धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सिमरोल स्थित एक आईआईटी केंद्रीय विद्यालय के ऑफिशल मेल अकाउंट पर एक धमकी भरा मैसेज आया था। मेल भेजने वाले ने युवक ने पाकिस्तानी नागरिक होना बताकर अपने आपको पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई का सदस्य भी बताया और विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। हालांकि शिकायत के बाद इस मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कि और कइ तकनीकी कोशिशो के बाद उसे गिरफ्तार किया है।

दरसल यह धमकी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सिमरोल इस्थित आईआईटी कैंपस केंद्रीय विद्यालय को दी गई थी। इस धमकी के बाद केंद्रीय विद्यालय आईआईटी के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी तुरंत सिमरोल पुलिस को दी गई। इस मामले में सिमरोल पुलिस द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों हो इसकी सूचना दी गई l मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन मोड पर आई एवं तत्काल प्रभाव से मामले की छानबीन शुरू की गई l इसके बाद पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा द्वारा संबंधित मेल आईडी के बारे में छानबीन की गई तो पता चला कि मेल इंदौर से ही किया गया है जिस पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया l

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम चेतन पिता प्रदीप सोनी उम्र 30 साल निवासी अमृत कुंज कॉलोनी एरोड्रम रोड बताया जा रहा है l पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एमसीए किया है एवं वर्ष 2022 में उसने पीएमसी केंद्रीय विद्यालय में नौकरी के लिए आवेदन किया था जिसमें सिलेक्शन नहीं होने की वजह से वह नाराज था, इसी नाराजगी के चलते आरोपी ने सभी को डराने के मकसद से धमकी भरा मेल भेजा था l फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version