इंदौर शहर में एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ वहां के प्रबंधन ने अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कराया है। अकाउंट विभाग में काम करने वाले शिक्षक के खिलाफ लाखों रुपए का गबन करने का आरोप है।
,,दरअसल पूरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के चमेली देवी कॉलेज से जुड़ा है। प्रिंसिपल सुभाष पांडे ने एक शिकायत दर्ज कराई है कि उनके कॉलेज के शिक्षक राहुल कोल निवासी सुखलिया ने लाखों रुपए का गबन किया है। परीक्षा के दौरान जमा की जाने वाली फिस राहुल ने स्कूल प्रबंधन के खाते में जमा नहीं कराते हुए अपने ही फिजूल खर्चो मे खर्च कर दिए। प्रिंसिपल मैं छात्रों से फीस जमा करने के बारे में कहा तो उन्होंने कहा कि हमने राहुल सर को फीस जमा कर दी है। प्रिंसिपल द्वारा जब स्कूल का खाता चेक किया गया तो लगभग उसमें 10 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया।प्रिंसिपल द्वारा जब राहुल से फीस की मांग की गई तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी एवं कॉलेज से भागने का प्रयास किया आखिरकार स्कूल प्रबंधन को इस मामले की शिकायत तेजाजी नगर थाने में करनी पड़ी।पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया एवं उसके खिलाफ अमानत में खयानत एवं आर्थिक मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
