निगम आयुक्त ने तालाब के गहरीकरण कार्य मे किया श्रमदान व पौधारोपण भी किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग से आईएसबीटी तक बनने वाले आर डबल्यू रोड का निरीक्षण किया तो वही निगम आयुक्त ने नागरिकों को जल बचाने, वर्षा जल को सहेजने तथा पौधारोपण की दिलाई शपथ

दरअसल इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज सुबह निरीक्षण के दौरान माया खेड़ी में वर्षा जल को सहेजने के लिए माया खेड़ी स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य के लिए क्षेत्रीय नागरिकों के साथ श्रमदान किया गया साथ ही तालाब के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा पर्यावरण की दृष्टि से पौधारोपण भी किया गया आयुक्त वर्मा द्वारा इस अवसर पर नागरिकों को जल बचाने, वर्षा जल को सहेजने तथा पौधारोपण के संबंध में शपथ भी दिलाई गई। आयुक्त वर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान ही बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग से आईएसबीटी तक बनने वाले आर डबल्यू 1 रोड का भी निरीक्षण किया गया तथा तथा रोड निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Exit mobile version