✓ गौतमपुरा थाना क्षेत्र से 02 दिन पहले बिना बताये नाबालिक आ गया था इन्दौर ।
✓ स्कूल में चैकिंग में मोबाईल मिलने के कारण घर पर माता पिता की डाटं से बचने के लिये उठाया था नाबिलक ने यह कदम ।
✓ नाबालिक अपहृत बालक को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतू थाना गौतमपुरा के सूपर्द किया गया ।
इंदौर – थाना क्राईम ब्राँच पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई थी एक नाबालिक बालक बाणगंगा क्षेत्र में घूम रहा है जो शायद घर से बिना बताये आ गया है जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम ने नाबालिक अपहृत बालक को पकडकर पुछताछ की तो उसने अपना नाम सोहन ( परिवर्तित नाम ) नि. गौतमपुरा का होना बताया ।
उक्त सम्बध में थाना गौतमपुरा पर पता किया गया तो थाना गौतमपुरा पर उपरोक्त बालक के सम्बध में दिनांक 06/08/24 को उसके माता पिता के द्वारा उपरोक्त बालक के अपहृत होने की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होना पाई गई ।
अपहृत बालक को क्राईम ब्रांच की टीम ने दिलाशा देकर उसको खाना खिलाकर मनोविज्ञानिक तरिक से पुछताछ की गई तो बालक ने बताया कि दिनांक 06/08/24 को वह स्कूल में छुपा कर मोबाईल ले गया था जो वहां के शिक्षको ने देख लिया था तो में वापस जब स्कूल से घर आया तो मुझे लगा की स्कूल के शिक्षक व मेरे सहपाठी मोबाईल के बारे में मेरे घर वालो को बतायेगे जिससे की मेरे माता पिता मुझ पर गुस्सा करेंगे तो मै घर से बिना बताये इन्दौर आ गया था ।
अपहृत बालक को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतू थाना गौतमपुरा के सूपर्द कर दिया गया है ।
