शराब के नशे में एसिड पीने से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि विहार कॉलोनी की है घटना। पुलिस ने मर्ग कायम अपनी जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि विहार कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय युवक सुभाष रामपुरे की एसिड पीने से उपचार के दौरान मौत हो गई। सुभाष शादीशुदा था और एक ब्रेड कंपनी में सेल्स मैन के रूप में काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही इस मामले में जांच अधिकारी का कहना है की सुभाष ने 24 अगस्त को शराब के नशे में एसिड पीने की बात सामने आई है, जिसके बाद से ही इसका उपचार जारी था, वही अबतक एसिड पीने के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वही इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
