इंदौर के कनाड़िया पुलिस ने चोरी की बाइक से लूट करने वाले बदमाशों को धरदबोचा आरोपी नशे के आदी थे और शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक अप्रैल में जितेंद्र पंचोली द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह ओमेक्स सिटी से देवास नाका की तरफ जा रहा था, तभी फिनिक्स मॉल के सामने सर्विस रोड पर तीन बदमाशों ने रोका और मारपीट कर रुपए व बाइक लूटकर भाग गए फरियादी की शिकायत के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई थी वहीं घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरबाज और अयान उर्फ सलमान और जफर अली हिना जो खजराना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ा पूछताछ में आरोपी अरबाज ने बताया कि वह दिन में मजदूरी का काम करता है और उसका साथी अरबाज भी टाइल्स लगाने का काम करता है वहीं एक अन्य आरोपी आयान नशे का आदी है, जिन्होंने नशे के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पहले बाइक चोरी करते थे वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों द्वारा बाइक की नंबर प्लेट निकाल कर उसे कबाड़ी फैजल मंसूरी चंदननगर को बेच दिया करते थे फैजलपर कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं
