नशे का कारबोर करने वालो के खिलाफ़ इंदौर पुलिस की चार थाना क्षेत्र में कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

, इंदौर पुलिस शहर में नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ़ लागातार कार्यवाही कर रही है एक और जहा पूर्व सी ही इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत् नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है वहीं ऑपरेशन ईगल क्लू भी चलाया जा रहा है जिसके तहत् अब तक सैकडो नशे के तस्करो को गिरफ्तार किया जा चूका है
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत् पुलिस लागातार कार्यवाही कर रही है वहीं दूसरी और शहर के चारो जोन में नशे का व्यापार करने वालो के खिलाफ़ लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तहत् शहर के चार थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को अगल अलग कार्यवाही कर नशा करने वाले और उसका कारोबार करने वालो को गिरफतार किया गया है इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित अल्फ्राजोलाम की टैबलेट के साथ एक आरोपी शुभम को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई दूसरी कार्यवाही विजय नगर थाना पुलिस ने की जिसमे पांच नशे का कारोबार करने वालो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लसुडिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया परदेशीपुरा पुलिस द्वारा भी नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ़ कार्यवाही की गई है कुल मिलाकर चारो थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक नशा करने वाले और उसका करोबार करने वालो की खिलाफ़ कार्यवाही की गई
वही अब तक की कार्यवाही में पुलिस ने 100 से अधिक नशा करने वाले और नशे का व्यापार करने वालो पर इंदौर पुलिस कार्यवाही कर चुकी हैं एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आगे भी इंदौर पुलिस कि कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

Exit mobile version