नशा लेने से 3 भाइयों को एड्स:पिता नशा बेचते थे, उन्हें देख बेटे भी एडिक्ट हो गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना क्षेत्र में नशे के खिलाफ शुरू किए गए पुलिस के ऑपरेशन ‘स्विफ्ट किल’ के तहत बुधवार रात नशा करने वाले 19 युवकों को पकड़ा गया था। इनमें तीन सगे भाई एड्स के मरीज निकले। ये तीनों एक ही इंजेक्शन से नशा लेते थे, इससे इन्हें संक्रमण हुआ।

एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई ने बताया कि तीनों भाइयों की उम्र 18, 20 और 22 साल है। इन्हें रिहेब सेंटर भेजकर इलाज करवाया जाएगा। तीनों ड्रग्स माफियाओं से भी जुड़े हैं। ये ड्रग्स की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते हैं। इसी से नशा बचाकर खुद की लत पूरी करते हैं। इन्हें नशा सप्लाय करने वालों की जानकारी पुलिस जुटा रही है। इनके पिता भी नशा बेचते थे और वह भी नशे के आदी हैं।

8 थानों से पकड़े 60 युवक
नशे के खिलाफ गुरुवार को डीसीपी जोन-1 ने 8 थानों में ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’(बाज का पंजा) चलाया। इसमें अलग-अलग टीमों ने 60 नशेड़ियों को अड्डों से नशा करते हुए दबोचा। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक थाना आजाद नगर, सदर बाजार, तेजाजी नगर, राऊ, राजेंद्र नगर और गांधी नगर में दबिश दी।

Exit mobile version