नवागत पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा किया गया पदभार ग्रहण पूर्व पुलिस कमिश्नर ने पुष्प गुच्छ भेंट किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नवागत पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा आज विधिवत रूप से कार्यालय में पदभार ग्रहण किया गया इस दौरान पूर्व पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने पुष्प गुच्छ भेंट किया

दरअसल इंदौर शहर विकासशील शहरों की गिनती में आ रहा है तो वहां शहर का अपराधिक वातावरण भी एक चुनौती बना हुआ है और इसी के बीच इंदौर शहर की अपराधिक घटनाक्रम की तासीर को जानने वाले 1999 बीच के आईपीएस अधिकारी राकेश गुप्ता द्वारा पदभार ग्रहण किया गया है इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर माहौल के साथ ही अपराध मुक्त शहर की ओर पुलिस काम करेगी तो वही साइबर अपराध को लेकर भी जागरूकता के साथ रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे शहर की जनता को भय मुक्त वातावरण देना पुलिस का कर्तव्य है और इस और पुलिस बेहतर रूप से काम करेगी बता दे राकेश गुप्ता पूर्व में भी डीआईजी के पद पर इंदौर में रह चुके हैं और कई नवाचार कर शहर में बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं

Exit mobile version