नवनिर्वाचित मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू हुए,

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नवनिर्वाचित मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को इंदौर आये जहा उन्होंने इंदौर सहित प्रदेश में हुए घोटालों को लेकर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू हुए,

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मितेन्द्र सिंह यादव ने तीन बिंदु को लेकर शनिवार को प्रेस वार्ता ली जिसमे पहला व्यापम का अपडेट नर्सिंग कॉलेज,फर्जी आंकड़ों पर राष्ट्रपति अवार्ड घोटाला प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत जो घोटाला हो रहा है और तीसरा इंदौर नगर निगम में हुए ड्रेनेज फर्जी बिल घोटाले को लेकर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज घोटाला के तहत छात्रों के भविष्य को अंधकार मय कर दिया है जिन्होंने फीस भरी ओर अपने जीवन का समय दिया,आखिरी में उसको पता चलता है कि वह कल भी बेरोजगार होने जा रहा है क्योंकि कथाकथित यहां से प्रदेश में और नर्सिंग कॉलेज को मान्यता दी गई है जो फर्जी है ऐसे में कॉलेज फर्जी होगा तो स्वाभाविक है की डिग्री भी फर्जी होगी ऐसे में युवाओं को भविष्य खराब हो रहा है जिसको लेकर युवा कांग्रेस का निवेदन है कि नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग को खुद से इस्तीफा देना चाहिए, मितेंद्र यादव ने कहा कि दूसरी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना जल जीवन मिशन में हर घर में नल और नल में जल होगा लेकिन कई जगह लाइन डाली है और वहां पर जल नहीं है मैं मानता हूं कि किताबों में आने वाले समय में नल जल मिशन देश का बड़ा घोटाला होने वाला है,युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां जो कंपनी काम करने वाली है वह गुजरात की कंपनियां है, उन्होंने कथाकथित कार्य केवल कागजों पर किया है जिसकी युवा कांग्रेस आईटीआई भी लगाएगा ताकि पता चल सके की नल जल योजना में कहां कितना घोटाला हुआ है।

Exit mobile version