इंदौर शहर में आज एक बार फिर पानी के संकट की गूंज हुई। जिसमे आधा शहर पानी के लिए परेशान हुआ। जिसमे कल नर्मदा पेयजल की 2100 एमएम की पाइप लाइन के फूट जाने से यह संकट पैदा हुआ। शहर की 68 टंकी से सप्लाई वाले क्षेत्र में जलप्रदाय नहीं हुआ।
दरअसल, आज नर्मदा पेयजल योजना के प्रथम और द्वितीय चरण की पांच टंकी से भी कम मात्रा में पानी सप्लाई हो सका, जलूद के इंटकवेल की लाइन फूट जाने से शहर में पानी का संकट की स्थिति बनी। इस लाइन के फूट जाने से नर्मदा के तृतीय चरण का पानी इंदौर आना बंद हो गया। इसके साथ ही प्रथम और द्वितीय चरण के पंप भी बंद करना पड़े थे। वही नगर निगम की जलकार्य समिति के प्रभारी ने बताया कि जो लाइन फूटी है उसमें सुधार का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम को पूरा होने में अभी वक्त लगेगा। कोशिश की जा रही है कि आज ही रात तक इस काम को पूरा कर लिया जाए।
