नरसिंह वाटिका में गणगौर महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुरुवार को एयरपोर्ट रोड स्थित वाटिका में गणगौर महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया गणगौर बाना घूमने के पश्चात सभी महिलाओं ने मिलजुल कर गणगौर की विभिन्न रस्मे में पूरी की
गणगौर महोत्सव की संयोजक श्रीमती निधि गिरी ने बताया कि अखंड सुहाग की कामना को लेकर चैत्र नवरात्रि की तीज पर हर साल की तरह इस साल भी गणगौर उत्सव मनाया गया ,,जिसमें महिलाओं ने अपने सुहाग के लिए करीबन 200 महिलाओं ने अखंड सुहाग की कामना की,, इस मौक़े पर महिलाओ के लिए मिसेज गणगौर, दोहा सुनाओ,थाली सजाओ प्रतियोगिताएं रखी गई जिनमे बढ़ चढ़ कर महिलाओं ने भाग लिया ।
सरक्षक श्रीमती उमा जी और लक्ष्मी जी का भरपूर सहयोग रहा।
आभार श्रीमती शतार्ची सोनी एवम् सपना अग्रवाल ने माना।

Exit mobile version