इंदौर शहर के नगर निगम के करोडो रुपयों के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शितिज इंटरप्राइजेस क़ि रेनू वडेरा और उसके पति राहुल वडेरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे क़ि यह घोटाला नगर निगम के लेखा विभाग मे लगे 188 फर्जी बिलो के 107 करोड़ रूपये के भुगतान का है। पुलिस जांच में यह सामने आया है क़ि अब तक लगभग 48 करोड़ के फर्जी बिलों का भुगतान हो चुका है। रविवार देर रात घोटाले में मोहम्मद साजिद मोहम्मद सिद्दकी और जाकिर सिद्दीकी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इसी मामले मे सोमवार सुबह नगर निगम के कर्मचारी उदय पिता रामनरेश भदोरिया और चेतन भदौरिया को गिरफ्तार किया, वही फर्रार चल रहे पति पत्नी रेनू वडेरा और रोहित वडेरा को सोमवार दीं रात विजय नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। घोटाले में शामिल दोनों पति-पत्नी के बयानों पर ही पुलिस को यह पूछता हुई है कि लगभग अब 48 करोड़ रूपये के फर्जी बिलो का भुगतान हो चूका है। डीसीपी जोन 3 पंकज पांडे के अनुसार इसी मामले में मुख्य शैलेंद्र षड़यंत्रकारी अभय राठौर की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
