नगरीय प्रशासन विभाग के पीएस नीरज मंडलोई ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले दिनों नगरीय प्रशासन विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित हुई थी। आचार संहिता से पहले आयोजित हुई बैठक में विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई और संबंधित अधिकारियों के साथ इंदौर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। इन फैसलों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई आज इंदौर पहुँचे। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से चर्चा करते हुए पूर्व में मंजूर हो चुके कामो की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। वही इंदौर के विकास के कामो में आने वाली परेशानियों और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की। बैठक के बाद प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास की जो योजनाएं चलाई जा रही है उसकी समीक्षा की गई है। मेट्रो कॉरिडोर, टीडीआर पॉलिसी, कंपाउंडिंग अभियान सहित इंदौर के लिए जो पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृतिया हो चुकी है, उनके क्रियान्वयन के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई है।

Exit mobile version