नए साल की शुरुआत मंदिर से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त खजराना मंदिर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पूरा शहर जहा नए साल का जश्न मना रहा था । वही कुछ लोगो ने प्रभु के स्मरण के साथ नये साल का स्वागत किया । पाश्च्यत संस्कृति से दूर इन लोगो ने घंटो मंदिरो में प्रभु की भक्ति की ।
हुडदंग से दूर ये नजारा खजराना गणेश मंदिर का है । यहा नए साल के जश्न में न तो डीजे बजा और ना ही नाच गाने हुए बल्कि यहा प्रभु की भक्ति हुई । नए साल पर एक और जहा शहर का एक बड़ा हिस्सा होटलो और पबो में नया साल मना रहा था वही कुछ लोगो सादगी के साथ भगवान् से आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करने पहुचे । कुछ भक्त ऐसे भी थे जो सैकड़ों किलो मीटर दूर मुंबई पुणे और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से खजराना गणेश मंदिर आए थे ।

कुल मिलकर शहर में नये साल का जोरदार स्वगत किया । किसी ने पाश्च्यत संस्कृति से नया साल बनाया तो किसी ने भगवान से आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की ।

Exit mobile version