नए कानून पर भड़के ट्रक और बस ड्राइवर, इंदौर में चक्काजाम कर प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत हिट एंड रन मामले में दोषी पाए जाने पर ड्राइवर को केंद्र सरकार द्वारा 10 लाख रुपये का जुर्माना व 7 साल तक की सजा के प्रावधान के खिलाफ देशभर के ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं।

ड्राइवरों के प्रदर्शन का असर इंदौर में भी आज दिखने लगा है। इस काले कानून को वापिस लेने की मांग की जा रही है। ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी और इस कानून की वापसी की मांग की। इंदौर के गंगवाल बस स्टेंड, ab रोड, उज्जैन रोड सहित शहर में कई स्थानों पर ऑटो रिक्शा व अन्य वाहन चालकों ने चक्का जाम किया है।

Exit mobile version