धोखाधडी के अपराध में फरार आरोपी क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓ भूमि के कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर भूमि का किया था विक्रय ।

✓ फरायदी के साथ की गई करोड़ों की धोखाधड़ी ।

✓लंबे समय से छुपकर काट रहा था फरारी।

इन्दौर – क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार भू माफियाओं के विरुद्ध व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है l
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा थाना हाटपीपल्या जिला देवास के अपराध धारा 420,447,467,34 भादवि के अपराध में फरार आरोपी फिरोज की मुखबिर सूचना मिली, जिसपर संबंधित थाने के साथ संयुक्त कार्यवाही में फरार आरोपी (1).फिरोज पिता जलील शेख निवासी श्री पद नगर खजराना इंदौर को पकड़ा।

- Advertisement -

आरोपी के द्वारा ग्राम करनाववाद जिला देवास में फरियादी की करोड़ो रुपए की भूमि के दस्तवाजो में हेरा–फेरी कर नए दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि का विक्रय करते हुए किया था धोखाधड़ी का अपराध।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना हाटपीपल्या जिला देवास के द्वारा की जा रही है ।

Exit mobile version