इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से पिछले 7 साल से फरार चल रहे सात हज़ार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर कर गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम चौहान ने प्लाट बेचने के नाम पर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फरियादी के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। पूरे मामले की धोखाधड़ी षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसपर पुलिस ने 7 हजार का इनाम भी घोषित किया था, जिसमे स्थाई वारंटो की धरपकड़ के दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के प्रकरण में बारीकी से पूछताछ शुरू कर दी है।
