धान के भूसे में मिला एक करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आरोपितों से 628 किलो गांजा बरामद किया।

इंदौर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांजा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। आरोपितों से 628 किलो गांजा बरामद हुआ है। एजेंसी का दावा है कि गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये है।
जोनल निदेशक रितेश रंजन के मुताबिक, टीम ने 9 फरवरी को उमरिया कटनी रोड़ पर 1326 किलो गांजा के साथ तस्करों को पकड़ा था। पूछताछ में दूसरा सुराग मिला और बेमतरा, सिमगा रोड़ से एक ट्रक को पकड़ लिया। एनसीबी ने जांच की तो धान के भूसे में गांजा के बोरे दबा कर रखे मिले। एक कार आगे पायलेटिंग करते हुए जा रही थी। एनसीबी ने उसे भी पकड़ लिया।

Exit mobile version