इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सात मुस्लिम लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था वहीं सात लोगों में से एक व्यक्ति खजराना थाना क्षेत्र का रहने वाला था जब वह धर्म परिवर्तन कर अपने घर पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ कर दी , फिलहाल पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने खजराना पुलिस को की है।
पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है बता दे खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सात मुसलमानों का धर्म परिवर्तन करवा कर हिंदू धर्म दिलवाया था तथा इसी कड़ी में खजराना क्षेत्र में रहने वाले हैदर शेख ने भी मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था अतः हिंदू धर्म अपनाने के बाद जब वह खजराना क्षेत्र स्थित अपने घर पर पहुंचा तो उसके घर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और जमकर उसे भला बुरा कहते हुए उसके घर में तोड़फोड़ कर दी गलीमत रही कि इस दौरान हैदर उर्फ हरी वहां से अपनी जान बचाकर अपने परिचितों के वहां पर पहुंचा , और पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले में शिकायती आवेदन दिया है तो वही पुलिस किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दे रही है लेकिन तोड़फोड़ के कारण हैदर से हरी बने युवक इंदौर शहर में विभिन्न जगहों पर जान बचाते हुए घूम रहा है और उसने शिकायती आवेदन में अपनी जान को खतरा होना भी बताया है।
