इंदौर – द ओमनी स्कूल ने अपने वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के शिक्षा मिशन और बच्चों के समग्र विकास में योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में ओमनी ग्रुप के सह-संस्थापक और चेयरपर्सन श्री सुमित सूरी, श्री हेमंत सूरी ने विद्यालय की सफलता और दिशा को साझा किया।उनकी माता श्रीमती निर्मल सूरी और पुत्र जयराज सूरी भी इस मौके पर साथ उपस्थित थे ।
