द्वारकापुरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवेध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में द्वारकापुरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से लाखों रुपए का मादक पदार्थ बरामद किया गया है जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह टोकन देने के बाद में टोकन वाले व्यक्ति को ही केवल मादक पदार्थ उपलब्ध कराया करते थे फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है तो वहीं यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे इस और पुलिस पूछताछ कर रही है….।

दरअसल इंदौर में मादक पदार्थ की तस्करी और इसके सेवन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया गया था जिसके तहत लाखों करोड़ों रुपए तक पुलिस ने मादक पदार्थ जप्त किया और इसी ऑपरेशन के तहत बीती रात को भी चेकिंग अभियान द्वारका पुरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहा था कि तभी दो युवकों को रोक कर चेकिंग की गई तो उनके पास से 10 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है जिसकी कुल कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है पकड़ाए युवकों के नाम सोहेल और इमरान जो की ग्रीन पार्क के रहने वाले है तो वही बताया जा रहा है कि यह कम मात्रा में मादक पदार्थ को लेकर आते हैं और फिर इसका सेवन करने वाले व्यक्तियों को टोकन के आधार पर सप्लाई करते थे जिससे इन्हें काफी अच्छी इनकम होती थी फिलहाल पकड़े दोनों ही युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है

Exit mobile version