द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं पर हमला पुलिस ने मामला दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं पर हमला करने के बाद बड़ी संख्या में आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने द्वारकापुरी थाने का घेराव किया । मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सिरपुर तालाब के पास बने देवी अहिल्या उधान की है । यह आरएसएस के कार्यकर्ता प्रतिदिन नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम करते है । बगीचे में नशेड़ियों का कब्जा रहता है । इसी बात पर हुए विवाद में नशेड़ियों ने मिलकर आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता पर हमला कर दिया । जिसमे पांच से अधिक आरएसएस के कार्यकर्ता घायल हो गए । घटना के बाद बड़ी संख्या में आरएसएस के कार्यकर्ता द्वारकापुरी थाने पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की

Exit mobile version