इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है तो वही मृतक घर से कचरा फेंकने के लिए निकला था और इस दौरान उसकी हत्या की घटना घटित हुई है…।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित रोड किनारे पर रूप सिंह नामक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि मृतक रजाई गद्दे सिलने का काम करता है और वह बीती रात को खाना खाने के बाद घर से कचरा फेंकने का बोलकर निकला था लेकिन देर रात तक घर पर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों द्वारा उसको आसपास तलाश गया तो वही सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि शव रोड किनारे पर पड़ा हुआ है इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर जांच पड़ताल की तो सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए जिसको लेकर पुलिस ने पूरा मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और आरोपियों की तलाश की जा रही तो वहीं कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है
