द्वारकापुरी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार किया घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया वहीं बदमाशों द्वारा हवाई फायर भी किया है पूरे मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है

जानकारी के मुताबिक घटना द्वारकापुरी क्षेत्र की है जहां पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के आदतन बदमाश शुभम नेपाली ने सुनील और उसके एक अन्य साथी पर चाकू से हमला कर दिया और बदमाश शुभम नेपाली ने एक हवाई फायर भी किया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है वहीं बदमाश शुभम नेपाली के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला भी दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि फरियादी सुनील का शुभम नेपाली से पुराना विवाद चल रहा है उसी के चलते दोनों का आमना सामना हुआ था और इसी कारण से दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ फिलहाल पूरे मामले में पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version