द्वारकापुरी इलाके में बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग महिला का सोने का हार लूट हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। महिला सड़क के किनारे खड़ी थी, बदमाश उनके गले से डेढ़ तोला वजनी हार लूटकर भाग निकले। आरोपियों की तलाश जारी है। द्वारकापुरी थाने में फरियादी की शिकायत पर बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह द्वारकापुरी किसी काम से गई थी, शाम के समय गुमास्ता नगर स्कीम नंबर 71 के नजदीक सुभाष के मकान के पास प्रोटॉन स्कूल के सामने खड़ी थी, तभी दो बदमाश मोटर साइकिल से आए। उन्होंने महिला के पास अपनी गाड़ी रोकी और इसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मार कर उनके गले में पहना हुआ सोने का हार निकाल लिया। इसके बाद दोनों बदमाश फुर्ती से वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। अधिकारियों का कहना है जल्द ही लुटेरे पुलिस के कब्जे में होंगे।

Exit mobile version