द्वारकापुरी इलाके में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया और कलश चुराया आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया। वे गुंबज पर चढ़कर मंदिर में घुसे और कलश चुरा ले गए। रहवासियों ने क्षेत्र के रहने वाले तीन लड़कों पर शंका जताई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
द्वारकापुरी थाने में फरियादी भागीरथ सिसोदिया निवासी दिग्विजय मल्टी की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जी-ब्लॉक के सामने मल्टी में एक हनुमान मंदिर बना हुआ है। उसकी छत पर पीतल का कलश शुक्रवार रात चुरा ले गए थे। कलश की कीमत करीब 10 हजार है। पुलिस ने में क्षेत्र के ही गणेश, किशोर और मयूर को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version