इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से दो महीने पहले लापता हुई नाबालिग आदिवासी युवती के मामले में परिवार थाने के चक्कर लगा रहा है, पीड़ित माता पिता का आरोप है कि नाबालिग को उसका मुंह बोला मौसा अपने साथ बहला फुसला कर ले गया है,और उसे बेच दिया गया है, जबकि पुलिस लगातार युवती की तलाश किए जाने की बात कह रही है।
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी परिवार की नाबालिग युवती पिछले दो महीने से लापता है, पीड़ित परिजनों का आरोप है कि युवती को उसका मुंह बोला मौसा अपने साथ भगा ले गया है और नाबालिग को कहीं बेच दिया है, पीड़ित परिजनों ने खुद मुंह बोले मौसा को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस भी युवती की तलाश नहीं कर रही है और आरोपी ने पुलिस को पैसे देकर चुप करा दिया है। वहीं इस मामले में अन्नपूर्णा थाना प्रभारी संजू कामले का कहना है कि नाबालिग युवती के परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है और नाबालिग और कथित मौसा हाथ नही आए हैं, आज भी एक दल रवाना किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
