दो पहिया वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर चढ़े पुलिस हत्थे 15 चोरी के दो पहिया वाहन बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और तिलक नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के दो पहिया वाहनों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से 15 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति चोरी के दो पहिया वाहन चोरी की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं जिस पर से क्राइम ब्रांच की टीम ने तिलक नगर पुलिस को इसकी सूचना दी और दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी दिनेश राठौर निवासी कालिंदी गोल्ड कल्याण उर्फ कालू पिता अशोक निवासी तिरुमला कॉलोनी और अजय उर्फ विक्की पिता ताराचंद विश्वकर्मा निवासी हनुमान मंदिर के पास सांवेर रोड को पकड़ा जब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन चोरी होने के पता चला वहीं इनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थान पर छिपाकर रखें अन्य मोटरसाइकिल को बरामद किया गया पकड़े गए आरोपियों से कल 15 दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं जो शिप्रा थाना क्षेत्र में छुपा कर रखे गए थे वहीं पकड़े गए आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे वहीं पूर्व में भी चोरी के मामले में यह जेल जा चुके हैं

Exit mobile version