देर रात ड्यूटी से लौट रहे दो को चाकू मारे:दोनों के सीने में वार किया, आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तुकोगंज इलाके के एक बदमाश ने रविवार देर रात ड्यूटी से लौट रहे दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। तुकोगंज पुलिस ने यश पुत्र धर्मेन्द्र यादव निवासी गोटू की चाल के खिलाफ गंभीर चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस यश को तलाश रही है। आरोपी यश ने पहले ब्रजेश पुत्र सीताराम यादव निवासी पचंम की फेल को चाकू मारे। ब्रजेश ने बताया कि वह 56 दुकान पर एक रेस्टोरेंट में काम करता है। रात 12 बजे काम करके लौट रहा था। तभी रास्ते में मिले यश यादव ने शराब के नशे में सीने और पेट पर चाकू मार दिया। इससे ब्रजेश सड़क पर गिर गया। उसके दोस्त ब्रजेश को पहले शैल्बी फिर एमवाय अस्पताल ले गए। यहां ब्रजेश का उपचार चल रहा है।
बार कर्मचारी को भी चाकू मारकर भागा
इसके बाद यश के खिलाफ दूसरी एफआईआर कुंदन बामनिया निवासी पंचम की फेल ने दर्ज कराई। कुंदन ने पुलिस को बताया कि वह रात 2.30 बजे ड्यूटी से घर लौटा था। घर पर बाइक खड़ी करते समय अचानक पीछे से आए यश यादव ने सीने, हाथ और पैर पर चाकू मार दिए। कुंदन ने आवाज लगाई तो दोस्त देवेंद्र और भाई मनोज वहां पहुंचे। वे कुंदन को अस्पताल ले गए।

Exit mobile version