दुष्कर्म का मामल छात्रा को जन्मदिन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छात्रा को जन्मदिन के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ शुजालपुर पुलिस ने जीरो पर दुष्कर्म व आईटी एक्ट का केस दर्ज कर जांच के लिए लसुड़िया पुलिस को भेजा है पुलिस पूरे मामले कि जांच कर रही है

लसूड़िया इलाके का रहने वाला जतिन, 26 मई 2023 को शाजापुर से इंदौर आया था। यहां उसने सोशल मीडिया के जरिए 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से परिचय किया था। छात्रा इंदौर में पढ़ाई के लिए आई थी और बीएड की तैयारी कर रही थी। आरोपी ने छात्रा को जन्मदिन मनाने के बहाने एक होटल में बुलाया और जबरदस्ती कर वीडियो बना लिया। छात्रा ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद उन्होंने शुजालपुर मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया, जिससे परेशान होकर छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शुजालपुर पुलिस ने शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर केस डायरी लसूड़िया थाने भेजी है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version