दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल द्वारा रीगल तिराहे पर मतदान जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता को लेकर मंगलवार को दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल द्वारा रीगल तिराहे पर मतदान जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया, इस दौरान रीगल तिराहे पर आम लोगों से हस्ताक्षर भी लिए और मतदान करने की अपील की है।

दरअसल इंदौर में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से एक और जिला प्रशासन लगातार कई तरह के अभियान चला रहा है तो वहीं मंगलवार को दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 50 छात्रों ने इंदौर रीगल तिराहे पर मतदान को लेकर एक कैंपेन चलाया जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में अपने वोट के प्रति जागरूक रहने के बैनर पोस्टर से छात्र लोगों को मतदान के प्रति जागरुक कर रहे हैं, वही छात्रों का कहना है कि जिस तरह से इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है इस तरह वोटिंग परसेंट में भी इंदौर नंबर वन आए इसको लेकर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है।

Exit mobile version