सूने घर का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले बदमाशों को तिलक नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया माल जप्त किया है पकड़ाए दोनों बदमाश आदतन अपराधी है
थाना तिलक नगर में रहने वाले शशांक पहाडिया ने पुलिस को बताया कि वह और पत्नी दोनो अपने घर में ताला लगाकर आफिस चले गये थे शाम को करीबन 7.30 बजे घर आये तो घर का दरवाजा टुटा हुआ तथा घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में चोरी कि वारदात कि थी पुलिस ने केस दर्ज कर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी केमरोन के फूटेज खांगले थे जिनके आधार पर पुलिस ने दीपक पिता वासुदेव शाही नि-83 रेवेन्यु नगर इंदौर वर्तमान पता – बी.एफ.- 105 ज्ञानशीला सिंगापुर टाऊनशीप इंदौर एंव आरिफ बेग पिता अजीम बेग निवासी 430 जल्ला कालोनी,गिरफ्तार किया। आरोपीगणो द्वारा घटना मे उपयोग एक्टिवा को घटना से तीन दिन पहले महू से चराया था से की थी पुलिस ने चोरी गया एक लेपटॉप, हार्ड डिस्क, स्मार्ट वाच, व आभूषण सहित एक्टिवा जप्त की है
