सावन मास के पावन अवसर पर सेंट्रल जेल के इतिहास में पहली बार किसी जेल में शनि कथा का आयोजन होने जा रहा है इस कथा के संबंध में कथा वाचक एवं प्रसिद्ध स्वामी दादू महाराज के द्वारा इस कथा को कैदियों के बीच सुनाया जा रहा है इस संबंध में दादू महाराज एवं जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल के इतिहास में पहली बार शनि कथा का आयोजन होने जा रहा है और इस हाल में तकरीबन 400 से अधिक कैदी महिला और पुरुष बैठकर कथा का श्रवण कर रहे हैं साथ ही हमारा जो जेल का रेडियो है उसे रेडियो के माध्यम से प्रत्येक बेरीक में भी इस कथा को सुना जा रहा है तकरीबन 2300 से अधिक कैदी इस कथा का लाभ लेंगे यह एक दिवसीय कथा है और इसे श्रवण करने से कैदियों में सद्बुद्धि आएगी न्याय पर विश्वास करेंगे क्योंकि शनि न्याय के देवता हैं और जेल में मौजूद कैदियों को भी न्याय की दरकार है इसलिए इस कथा का आयोजन इंदौर की सेंट्रल जेल में रखा गया है
