दर्शन करने अयोध्या गए तो घर में घुसे चोर:पुलिस बोली, रैकी कर घर में घुसे, चांदी के आभूषण चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में एक वकील के यहां चोरी हो गई। वह परिवार के साथ आयोध्या गए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक सुदामा नगर निवासी एडवोकेट विकास ने बताया कि वह 1 जून को अपने घर पर ताला लगाकर दर्शन के लिये रामलाल के यहां आयोध्या गए थे। शनिवार की सुबह वापस आए तो उनहें ताले टूटे हुए मिले। घर का काम करने वाली सुमन से पूछा तो उसने बताया कि गुरुवार को वह घर के पास काम करने आई थी तब ताले लगे थे। पुलिस के मुताबिक रैकी कर बदमाशों ने चोरी की है।
वकील के मुताबिक चोरों ने घर से चांदी की पायल पांच जोड़, चांदी की गणेशजी की मूर्ति, चांदी के 10 सिक्के, चांदी की बिछिया, अन्य आभूषण और 5 हजार रुपए चुराए। पुलिस अब सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version