दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के साथ भारत का मुकाबला है

.दरअसल इस टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है लगभग सभी खिलाड़ियों ने जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ऐसे में भारतीय टीम खिताबी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसको में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है प्रशंसक टीम इंडिया की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है देश में जगह जगह भारतीय फैंस मंदिर में जाकर पूजा अर्चना और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएँ कर रहे है इंदौर में भी क्रिकेट फैंस ने आज होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए मालवा मिल चौराहे पर स्थित मंदिर में जीत की कामना को लेकर हवन पूजन किया गया क्रिकेट प्रशंसको ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का पोस्टर ओर हाथ मे तिरंगा लिए हवन किया सभी पूरी तरह से आश्वस्त है कि आज का मुकाबला भारतीय टीम जरूर जीतेगी ओर एक बार फिर टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत आएगा इंदौर में भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स ने जीत के बाद के जश्न की तैयारियां भी कर ली है और अभी से मिठाई का ऑर्डर भी दे दिया गया है आज रात को जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराएगी वैसे ही इंदौर की सड़कों पर जश्न की तस्वीर देखने को मिलेगी मिठाई वितरण के साथ ही भव्य आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी

Exit mobile version