थाइलैंड व मालदीव टूर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, यात्रियों को रुपये नहीं लौटा रहा ट्रैवल संचालक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • ट्रैवल संचालक ने रुपये लेकर टिकट बुक किए, बाद में कैंसिल करवा दिए। अब रुपये देने से कर रहा मना।

इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने ट्रैवल संचालक के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने थाइलैंड व मालदीव का टूर बुक किया और टिकट कैंसिल कर दिए। आरोपित ने यात्रियों से चार लाख 85 हजार 382 रुपये ठग लिए।

पुलिस के मुताबिक, आलोक परमार निवासी गिरधर नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने राशि ट्रैवल के संचालक हरिओम झुनझुनवाला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। आलोक ने पुलिस को बताया कि एनआरके बिजनेस पार्क स्थित ट्रैवल संचालक से पिछले वर्ष सितंबर में थाइलैंड व मालदीव के टिकट बुक करवाए थे। बाद में टूर कैंसिल कर टिकट कैंसिल करवा दिए। आरोपित ने यात्रियों के रुपये नहीं लौटाए।

Exit mobile version