इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर एक कार चालक ने अपनी कार को तेज गति से दौडाते हुए टीसीएस के एक इंजीनियर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। तीसरे दिन इस सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। यह हादसा 21 अप्रैल की दोपहर में हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज कार ने ऐसी टक्कर मारी की इंजीनियर की कार 180 डिग्री तक घूम गई। इस हादसे में इंजीनियर और उनका परिवार घायल हो गया, जिनकी हालत ठीक है।
वीओ इंदौर में होने वाले सड़क हादसे कई बार एक तरफा लापरवाही का उदाहरण बन जाते है। ऐसा ही एक सड़क हादसे सामने आया है जब के सुपर कॉरिडोर पर एक कार चालक ने अपनी कार को तेज गति से दौडाते हुए टीसीएस के एक इंजीनियर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तीसरे दिन इस सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो सभी को डरा रहा है।
