इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 15 मार्च को हुई एक लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से लूटा गया माल और नगदी रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं जिसके चलते वह लूट की वारदात को अंजाम देते थे
गौर तलब है कि 15 मार्च को फरियादी मनोज बर्मन पिता दयाराम बर्मन ने तेजाजी नगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने घर गणेश विहार कॉलोनी जा रहा था इस दौरान क्षेत्र के ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके बातचीत कर रहा था इस दौरान एक लड़का पैदल आया और उसने गाड़ी पर बैठकर उसकी कमर में चाकू अड़ा दिया जहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे और उन्होंने उसे डरा धमका कर जेब में रखे ₹22000 एक सोने की चेन चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया था वहीं फरियादी के मोबाइल से ₹11000 अपनी परिचित युवती के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे पूरे मामले की जब शिकायत दर्ज हुई उसके बाद पुलिस ने बेटी कविता के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर किए थे उसका पता निकाल कर उस्तक पहुंची जिसमें बताया कि उसकी बुआ का बेटा अभिषेक द्वारा यह रुपए ट्रांसफर किए गए हैं जिसके आधार पर पुलिस ने अभिषेक पिता लक्ष्मण बघेल 19 साल निवासी असरावत खुर्द को पकड़ा जिसे पुलिस को बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथी सनत पिता महेश मंडलोई विकास पिता रामू पचाया और मनीष पिता कन्हैया राव के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा पकड़े गए सभी आरोपियों से पुलिस ने लूटा हुआ माल नगदी रुपए बरामद कर लिए हैं पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं जिसके चलते वह लूट की घटना को अंजाम देते थे फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के बारे में भी इनसे पूछताछ कर रही है
