तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो जगहों पर लाखों रुपये की चोरी हुई है। पहली घटना कैलोद करताल सती टेकरी निवासी बदनसिंह के घर हुई है। दूसरी वारदात सैटेलाइट वैली मिर्जापुर में गेंदालाल पटेल के घर में हुई है। चोर सोना-चांदी के आभूषण और रुपये चुराकर फरार हो गए। इसी तरह द इम्प्रेस टाउनशिप निवासी ऋतुराज श्रीवास्तव ने लसूड़िया थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। श्रीवास्तव के घर से चोर सोने का हार, कान के बाले, झुमके सहित अन्य सामान चुरा ले गए है।
