इंदौर के तुकोगंज पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है जिससे लूट के मोबाइल भी बरामद किए गए है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे।
एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि थाना तुकोगंज थाना पर कल हुई fir जिसमें बताया गया था कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आकर मोबाइल छुड़ाकर ले गए हैं उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्परता से आरोपियों को तलाश करने लगाया गया थाना तुकूगंज पुलिस द्वारा fir में बताए गए आरोपियों के हुलिया के आधार पर पर एवं वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की गई तो मुखर द्वारा बताया गया इसमें दिख रहा आरोपी भावेश गुर्जर पिता विजय गुर्जर उम्र 18 साल निवासी देवनगर थाना एमआईजी इंदौर का है एवं दूसरा विशाल संजय गांधी नगर छोटी भमोरी का रहने वाला है तब मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर दबिश देने पर भावेश गुर्जर को उसकी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ पर भावेश गुर्जर द्वारा तीन मोबाइल जप्त कराए गए हैं उसका साथी आरोपी विशाल अभी फरार है उसकी पता राशि कर उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा आरोपी का रिमांड लिया गया है उससे और पूछताछ करने पर और अधिक मोबाइल मिलने की संभावना है
