तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सीरियल चाक़ूबाजी की वारदात करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक सीरियल चाक़ूबाजी की वारदात हुई है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया है।

दरसल तुकोगंज क्षेत्र में में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी और उसके बाद एक बार के कर्मचारी के साथ चाकूबाजी की वारदात हुई है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। बदमाश ने एक के बाद एक वारदात को अजांम दिया। सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस ने इस मामले में क्षेत्र में ही रहने वाले यश पिता धर्मेन्द्र यादव निवासी गोटू की चाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में सभी वारदातों को करना कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसने पहली घटना ब्रजेश पुत्र सीताराम यादव निवासी पचंम की फेल के साथ की। वही ब्रजेश ने पुलिस को बताया कि वह 56 दुकान पर रेस्टोरेंट पर काम करता है। रात 12 बजे काम करके आया। फ्लैट के बिजली जाने पर खाना खाने के बाद अपने दोस्त संजय जाट और अन्य के साथ घूमने चला गया। इस दौरान आरोपी यश यादव शराब के नशे में आया और आते ही चाकू से हमला कर दिया, और घायल कर फर्रार हों गया।

इसी तरह आरोपी ने नौकरी से लौटते वक्त एक बार कर्मचारिय को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एवं उसके ऊपर जानलेवा हमले के तहत बीएनएस कि 109 सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version