तुकोगंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी से चुराई हुई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 3 दिन पूर्व अनिल राठौड़ नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी जब वह अपना काम निपटाकर करके बाहर आए तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल नहीं थी सीसीटीवी देखने पर एक युवक बाइक चोरी करते हुए ले जाता हुआ दिख रहा था जिसे बाद पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूरज पिता हरिराम जाटव निवासी लाल का बगीचा को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी बिल्ली उर्फ रोहित बोरासी के साथ मिलकर वाहन चोरी किया था जिससे चुराया गया वहांन भी बरामद किया है वहीं आरोपी बिल्ली उर्फ रोहित अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है पूछताछ में आरोपी ने बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी एक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है जिसमे वह तीन वर्षों से फरार था।
