तुकोगंज क्षेत्र में टक्कर के बाद एक ट्रेवल्स संचालक के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज क्षेत्र में एक ट्रेवल्स संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । ट्रेवल्स संचालक एक्टिवा से अपने घर जा रहा था तभी बाइक से सवार से टक्कर के बाद बाइक सवार ने मारपीट की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है । यह अमित नहार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है । दरअसल अमित का झाबुआ टावर में ट्रेवल्स है । अमित ट्रेवल्स बंद कर घर जा रहा था तभी रेलवे स्टेशन के समीप एक बाइट सवार ने पहले अमित को टक्कर मार दी और फिर विवाद के बाद बाइक सवार ने अमित की पिटाई कर कान काट लिया । पुलिस ने आरोपी बाइक सवार रोहित मंडली को हिरासत में लिया है ।

मामले में पुलिस ने अमित की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

Exit mobile version