तीन दिन पहले हुई फ्लैट में लाखों की चोरी का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पलासिया थाना पुलिस ने एक निजी कंपनी के अधिकारी के फ्लैट में तीन दिन पहले हुई लाखों की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर के साथ ही जेवर खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्त में ले लिया है। इस मामले में पुलिस को एक अन्य की तलाश है। पुलिस ने पकड़े चोर और सुनार से करीब आठ लाख का माल बरामद कर लिया है।

गीता भवन क्षेत्र में स्थित पिछले दिनों नव रीजेंसी में रहने वाले एक निजी कंपनी के अधिकारी के सूने फ्लैट में चोरों ने सेधमरी मारी कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को मिली शिकायत के बाद अफसरों ने एफएसएसएल अधिकारी, डॉग स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच की टीमों ने मिलकर कई बिंदुओं पर पड़ताल की। अपार्टमेंट के कैमरे बंद होने से आसपास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद फिंगर प्रिंट के आधार पर पुलिस को संदेहियों को गिरफ्त में लिया। जैसे ही पुलिस ने पूछताछ की चोरी की वारदात का परत दर परत खुलासा हो गया।

दरअसल चोरों ने कुंडी तोड़कर अलमारियों में रखे सोने चांदी के आभूषण, सोने के बिस्किट और नगदी चुराया था। इस मामले में शातिर चोर कुंदन पिता बचपन सिंह सिकलीगर और सुनार हेमेंद्र पिता गणेश पांडे को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। इस मामले में अभी एक आरोपित फरार है।

Exit mobile version