तिलक नगर में एफआरवी ड्राइवर द्वारा डीएसपी बनकर लूट के मामले में केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तिलक नगर थाने के एफआरवी ड्राइवर और उसके दो साथियों द्वारा दो छात्रों से की गई लूट के मामले में केस दर्ज किया गया है

जानकारी के मुताबिक 30 जून की दोपहर तिलक नगर थाने के एफआरवी ड्राइवर दिनेश प्रजापति, साथी ड्राइवर सुयश और दोस्त प्रशांत अहिर को गाड़ी में लेकर घूमने निकल गया था। इस गाड़ी को संबंधित आरक्षक ने थाने में खड़ी करके रोजनामचे में ‘ऑफलाइन’ की एंट्री दर्ज की थी। जब गाड़ी ऑफलाइन हो जाती है तो उसे फील्ड में नहीं चला सकते। यह बात ड्राइवर दिनेश को पता थी, लेकिन चाबी उसके पास ही थी और वह थाने में जानकारी दिए बिना गाड़ी ले गया। गैरकानूनी ढंग से गाड़ी ले जाने के बाद दिनेश अपने साथियों को घुमाता रहा। इसी दौरान स्कीम-140 में उनकी गाड़ी से छात्र यश लोधी और विनय सिसोदिया की गाड़ी टकरा गई थी। तब दिनेश ने खुद को डीएसपी बताकर दोनों को धमकाया। उसके साथियों ने भी खुद को पुलिस वाला बताकर उनसे 5,800 रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर कराए और 2,300 रुपए नकद छीन लिए थे।

Exit mobile version